अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक व सहायक स्तर तृतीय के 5339 पदों पर चल रही भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसके तहत 5339 पदों के सापेक्ष 5329 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनकी सूची व कटऑफ आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।




आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने बताया कि दिव्यांगजन श्रेणी की उपश्रेणी के 10 पदों के सापेक्ष अभ्यर्थी न होने के कारण इनको अग्रनीत किया गया।



उन्होंने बताया है कि चयन परिणाम में 376 अभ्यर्थी औपबंधिक रूप से शामिल किए गए हैं। इनका अंतिम चयन परिणाम आयोग के अधीन होगा। विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के पद-विभाग आवंटन की सूचना अलग से जारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *