Class 12 student abducted from Kathmandu recovered in Varanasi

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 नेपाल की राजधानी काठमांडो से अपहृत हुए 12वीं के छात्र चंदन यादव उर्फ रामकृष्ण यादव को शनिवार की देर रात वाराणसी के छावनी क्षेत्र बरामद किया गया।छात्र को सुरक्षित नेपाल ले लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। धनुषा जिले के शहीदनगर नगरपालिका वार्ड नंबर-2 बगौना निवासी चंदन काठमांडो के सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ता है। उसके पिता का नाम प्रभाकर यादव है।


टैक्सी में बैठने के बाद हुआ था अपहरण

पुलिस के अनुसार चंदन छठ पर्व मनाने घर आया था। पर्व के बाद सुबह करीब 6:15 बजे वह वापस काठमांडो पहुंचे। उन्होंने बालकुमारी पुल से शांतिनगर के लिए टैक्सी ली। टैक्सी में बैठते ही अपने एक मित्र से फोन पर बात भी की। सामान्य तौर पर 10 मिनट का सफर होने के बावजूद जब वह काफी देर तक कमरे पर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में उनके अपहरण की पुष्टि हुई।

बीएचयू के छात्रों की तत्परता से टली अनहोनी

वाराणसी के कैंटोनमेंट (छावनी) क्षेत्र में चंदन की सुरक्षित बरामदगी में धनुषा (जनकपुर) निवासी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एमएससी एग्रीकल्चर के छात्र ओम झा, अंकित मिश्रा और कृतिका यादव की निर्णायक भूमिका रही। ओम झा को सबसे पहले चंदन के वाराणसी में होने की भनक लगी। उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत पुलिस को सूचना दी।

खबर मिलते ही कृतिका यादव और अंकित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। तीनों के त्वरित समन्वय से चंदन को समय रहते सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कैंट पुलिस ने परिजनों को सूचना दी गई। देर रात परिजन वाराणसी पहुंचे हैं। चंदन को साथ ले जाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। मामले में तीन आरोपियों के पकड़े जाने की बात सामने आ रही है। 



Source link