जौनपुर। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 24 नवंबर तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और फसलों की पत्तियों पर ओस अधिक समय तक बनी रह सकती है।
ऐसी स्थिति कुछ फफूंदजनित रोगों के विकास के लिए अनुकूल हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 से 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. एमके श्रीवास्तव और तकनीकी अधिकारी एवं मौसम वैज्ञानिक शिवमंगल सिंह ने किसानों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। जरूरत पड़ने पर मौसम साफ होने और पत्तियां सूखने के बाद कृषि विशेषज्ञ की सलाह से ही अनुशंसित दवाओं का प्रयोग करें।
