{“_id”:”6b06fc46c4943d23800b6878″,”slug”:”up-akhilesh-yadav-makes-a-major-statement-regarding-the-alliance-says-he-will-not-seek-congress-s-approval-b-2026-11-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- कांग्रेस से पूछकर नहीं देंगे अपने मेहनती नेताओं को टिकट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गठबंधन पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने एक एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा का मुकाबला किया था और आगे भी मिलकर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस को वही सीटें मिलेंगी, जहां उसके जीतने की संभावना होगी।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की ओर से जिन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया गया है, वे लगातार जमीन पर अपना वोट बढ़ाने का काम कर रहे हैं। अब हम ऐसे लोगों को टिकट कांग्रेस से पूछकर तो नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के मेहनती लोगों ने वोट बढ़ाने की यह प्रक्रिया एक दिन में पूरी नहीं होगी। हम तो यह दावा कर रहे है कि पार्टी के जो लोग लगातार मेहनत कर रहे हैं, उन्हें ही टिकट दिया जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच क्या चर्चा हो रही है, इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से देना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी सेकुलर ताकतों को एक साथ खड़े होना चाहिए। हम उसी दिशा में काम कर रहे है।
