UP: Special TET results announced, only 41% teachers passed; results released in 17 days

स्पेशल टीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शुक्रवार देर रात विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी। आयोग ने तीन नवंबर को इसके लिए लिखित परीक्षा कराई थी। यह परीक्षा प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर हुई थी।


चयन आयोग के उप सचिव की ओर से बताया गया कि प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5 तक) की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जिनमें से 15,159 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। करीब 30 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8 तक) की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इस स्तर पर 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, यानी तकरीबन 55 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। आयोग द्वारा सभी सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र निर्गत कर दिए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से यह परिणाम 17 दिन में जारी किए गए।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम आदेश में यह कहा था कि प्रदेश के परिषदीय स्कूलाें में कार्यरत ऐसे शिक्षकों को टीईटी पास करना होगा, इसके लिए उन्हें 31 अगस्त 2028 तक मौका भी दिया गया है। यही कारण रहा कि सरकार के आदेश के क्रम में आयोग की ओर से स्पेशल टीईटी सिर्फ कार्यरत शिक्षकों के लिए आयोजित कराई गई थी। इसके पहले दो, तीन और चार जुलाई को यूपीटीईटी कराई गई थी जिसमें सरकारी शिक्षकों के साथ सभी को शामिल किया गया था। उसमें तकरीबन 71 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए थे।



Source link