Uttar Pradesh: Cyclone Akvan will have a direct impact on the state, with heavy rain alert issued for these di

यूपी में बारिश का अलर्ट।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवन का असर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 21 और 22 नवंबर को बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। खासकर वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर और आसपास के जिलों में मौसम बदल सकता है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। 

मौसम में बदलाव के बीच राजधानी लखनऊ में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। यहां आसमान साफ से आंशिक रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वांचल के जिलों में शुक्रवार को भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गोरखपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, वाराणसी में 28.5 डिग्री, आजमगढ़ में 29.4 डिग्री और प्रयागराज में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, इन जिलों में शुक्रवार शाम तक बारिश दर्ज नहीं की गई थी।



Source link

अभी अभी की खबरें