बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में कॉल न उठाने पर दुकान में घुसकर दुकानदार व उसकी मां को पीट दिया।

ललौली थाना के जबरजस्त खेड़ा निवासी विकास बाजपेयी अनाज का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को धर्मेंद्र निषाद निवासी दरियाबाद अपना मोबाइल दुकान में चार्जिंग पर लगाकर कहीं गए थे। इसी दौरान धर्मेंद्र के मोबाइल पर गांव के अशोक सिंह परिहार कॉल कर रहे थे।

उन्होंने कॉल उठाकर बताया कि धर्मेंद्र का मोबाइल चार्जिंग में लगा है। इस पर अशोक सिंह अभद्रता करने लगा। कुछ देर बाद अशोक सिंह, सोनू उर्फ अनुज, गोलू सिंह, धनंजय सिंह, अभय उर्फ निरंकार, विनय उर्फ ओंकार परिहार लाठी-डंडे लेकर दुकान में घुस आया।

दुकान में तोड़फोड़ कर उसे लाठियों से पीटा। बीच-बचाव में मां रानी बाजपेयी को भी पीट दिया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।



Source link