इटावा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन ने त्योहार बाद होने वाली यात्रियों की भारी भीड़ को रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। प्रयागराज से नई दिल्ली/गाजियाबाद/नोएडा (दादरी) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 02417/02418 का विस्तार अब नारायणपुर बाजार स्टेशन तक कर दिया गया है।

संशोधित व्यवस्था के तहत, यह गाड़ी अब सप्ताह में चार दिन प्रयागराज-दादरी के बीच (02417/02418) और सप्ताह में तीन दिन नारायणपुर बाजार-दादरी के बीच (04163/04164) संचालित की जाएगी। यह व्यवस्था 17 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इस ट्रेन का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा।

यह ट्रेन इटावा में देर रात 2 बजकर 33 मिनट पर आएगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगे हैं, जिनमें एसी प्रथम का एक, एसी तृतीय के तीन, स्लीपर क्लास के 10, सामान्य (जनरल) कोच के पांच और एसएलआर के दो कोच शामिल हैं। (संवाद)



Source link