
सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad454864c9e78cb3a0cec69″,”slug”:”up-cm-yogi-takes-a-strict-stance-on-the-security-of-durga-pandals-directs-dms-and-police-chiefs-to-remain-in-2026-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त, डीएम और कप्तानों को फील्ड में रहने के दिए निर्देश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पंडालों में सुरक्षा इंतजामों की जांच करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।
निर्देशों के तहत सभी अधिकारी दुर्गा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच करेंगे। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान प्रवेश व निकास द्वारों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही, आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पंडालों में विद्युत व्यवस्था की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि शॉर्ट सर्किट या अन्य बिजली संबंधी घटनाओं के खतरे को कम किया जा सके। अधिकारियों को फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा गया है।