Greater Noida Flat gutted by fire in Park Avenue Society; questions raised over fire safety system

greater noida fire
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पार्क एवेन्यू सोसाइटी में एक फ्लैट में आग लगने से पूरा फ्लैट जलकर खाक हो गया। घटना के बाद सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना ने सोसाइटी में अग्निशमन सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।


निवासी मोहित ने बताया कि सोसाइटी में आग बुझाने के लिए लगाए गए फायर फाइटिंग सिस्टम खराब हालत में हैं। आरोप है कि आग लगने के दौरान ये सिस्टम प्रभावी तरीके से काम नहीं कर सके। उन्होंने यह भी दावा किया कि सोसाइटी के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी भी नहीं है।

ऐसे में ऊंची इमारतों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। ऐसे में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त और चालू सुरक्षा उपकरण होना बेहद जरूरी है। 

यदि समय रहते आग पर काबू पाने के इंतजाम दुरुस्त नहीं किए गए तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। निवासियों ने अग्निशमन विभाग से मामले की जांच कर सोसाइटी के फायर सेफ्टी सिस्टम का निरीक्षण कराने और जिम्मेदार प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है।






Source link

अभी अभी की खबरें