{“_id”:”6af060d2742fca0487013044″,”slug”:”up-uncle-and-aunt-arrested-for-killing-3-year-old-niece-over-property-dispute-in-etah-2026-11-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: मामी ने मारकर संदूक में छिपाई लाश, दो दिन बाद मामा ने ठिकाने लगाया; इसलिए किया तीन साल की मासूम का कत्ल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

etah murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन साल की राधिका की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके सगे मामा दीपक और मामी पूजा को गिरफ्तार किया है। प्लॉट खरीदने के विवाद में दोनों ने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को बोरी में बंद कर संदूक में छिपा दिया था।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि नगला भूपाल निवासी महेशचंद्र ने 24 अक्तूबर को मलावन थाने में सूचना दी थी कि उनकी तीन वर्षीय धेवती राधिका दोपहर करीब 12 बजे घर से लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। 26 अक्तूबर को बच्ची का शव बरामद हुआ था। इसके बाद मामले में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गई थीं।
घटना के पर्दाफाश के लिए एसएसपी डॉ. इलामारन ने तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों की जांच के साथ परिजनों से पूछताछ की गई। जांच में बच्ची के मामा दीपक और मामी पूजा की भूमिका सामने आई। रविवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

