{“_id”:”6aeff9b19cb89beb4405e7c1″,”slug”:”minister-rekha-arya-husband-pappu-girdhari-inside-story-2026-11-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: पत्नी मंत्री और प्रेमिका दोनों को दे रहा था धोखा, होशियारी में फंसा; बरेली के पप्पू गिरधारी की कहानी”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

झांसी से हुई पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली का भाजपा नेता व हिस्ट्रीशीटर पप्पू गिरधारी वक्त के साथ चाल बदलता रहा। फिलहाल, प्रेमिका की खातिर वह पत्नी उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की वजह से कमाई रकम को ठिकाने लगा रहा था, पर ज्यादा होशियारी दिखाने के चक्कर में फंस गया। जोगी नवादा के साधारण परिवार में जन्मे गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिनती अब करोड़पति व बड़े कॉलोनाइजर के रूप में होती है।
वह कई साल पहले जोगी नवादा का पार्षद रहा। इसके बाद मेयर और विधायक बनने की तमन्ना उसके दिल में है जो वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग में भी साफ हो रही है। वह खुद राजनीति में आगे नहीं बढ़ सका मगर रेखा आर्या अपने मायके सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बन गईं। कई बार से रेखा आर्या उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री हैं। साझे में बनाई फर्मों में शुरू में पप्पू की कम और रेखा आर्या की ज्यादा साझेदारी थी।
यह भी पढ़ें- बरेली: पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी से ओमेक्स टाउनशिप पर पड़ सकता है असर, 1.848 एकड़ की है हिस्सेदारी
पप्पू गिरधारी ने यूपी व उत्तराखंड में सरकार के प्रभाव से लिए गए ठेकों से करोड़ों की संपत्ति बनाई। बरेली बाइपास पर रेखा के लिए आलीशान फार्म हाउस बनवा रहा था। इसी दौरान उसके जीवन में प्रेमिका की एंट्री हुई तो रेखा आर्या से उसका मोहभंग होने लगा। इसी के तहत वह सिलसिलेवार तरीके से कंपनी के शेयर रेखा आर्या के कब्जे से कम करता चला गया।
करीब 67 साल का पप्पू गिरधारी कई शादियां कर चुका है। इस बार युवा महिला की करीबी राजनीति व बड़े हो रहे बच्चों की देखभाल में फंसी रेखा आर्या को रास नहीं आई। इसी वजह से दोनों के बीच दूरी बढ़ती चली गईं और नौबत मुकदमेबाजी तक आ गई। शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस ने पप्पू गिरधारी को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। उसे देहरादून ले जाया गया है।

