{“_id”:”6aef763933ea9f86fd05dcb4″,”slug”:”children-displayed-their-talent-cultural-programs-captivated-the-hearts-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-165988-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Fatehpur News: बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो-22- फतेहपुर:- खागा के श्री साधु शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप बरयेपुर में छात्राओं ने बनाई र
– फोटो : udhampur news
खखरेरू। बरयेपुर स्थित श्री साधु शरण सिंह इंटर कॉलेज और एसएस कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप दिया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिवाली के उल्लास को जीवंत किया। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक साधु शरण सिंह, श्लेष कुमार सिंह, शिव कुमार सेन, अरुण सिंह, रवि करण सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो-22- फतेहपुर:- खागा के श्री साधु शरण सिंह श्लेष शिक्षा ग्रुप बरयेपुर में छात्राओं ने बनाई र– फोटो : udhampur news

