Chaos ensues following shooting at dal-bati event in Agra

Crime demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव बुर्ज शिव सिंह में शनिवार दोपहर दिवाली के अवसर पर दाल-बाटी कार्यक्रम में लूट की कोशिश की गई। दो बाइकों पर आए चार हमलावरों ने ग्रामीणों से रुपये और मोबाइल लूटने के उद्देश्य से फायरिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया।


नगला ताज गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि दोपहर एक बजे हमलावर अवैध रिवॉल्वर दिखाते हुए धमकाने लगे। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावरों ने सुरेंद्र सिंह को निशाना बनाकर दो फायर किए। सुरेंद्र सिंह जमीन पर लेट गए, जिससे उनकी जान बच गई। गोली चलने से कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई। चारों हमलावर बाइक लेकर बरहन की तरफ भागने लगे। सुरेंद्र सिंह और अन्य ग्रामीणों ने उनका पीछा किया।

ग्रामीणों ने गांव नगला रूंध के पास तीन हमलावरों को पकड़ लिया। एक हमलावर बाइक लेकर भाग गया। पकड़े गए हमलावरों को रिवॉल्वर सहित पुलिस को सौंप दिया गया। एसीपी एत्मादपुर देवेष कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने तहरीर दी। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

 



Source link

अभी अभी की खबरें