आगरा के बोदला स्थित चिरंजी नगर निवासी 22 वर्षीय संदीप, उनकी पत्नी 20 वर्षीय किरन और दो साल का बेटा सौरभ 11 सितंबर से लापता हैं। 5 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
खबर वहीं जो सत्य हो©
आगरा के बोदला स्थित चिरंजी नगर निवासी 22 वर्षीय संदीप, उनकी पत्नी 20 वर्षीय किरन और दो साल का बेटा सौरभ 11 सितंबर से लापता हैं। 5 दिन बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजन ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
चिरंजी नगर निवासी संध्या ने बताया कि उनके भाई राजू की 15 दिन पहले आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। परिवार शोक में था। भाई संदीप मजदूरी करता है। 11 सितंबर की दोपहर वे पत्नी और बेटे को साथ लेकर घर से निकल गया। इसके बाद वापस नहीं आया। परिजन ने हर संभावित स्थान पर उनकी तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा।
परिजन ने मंगलवार को थाना जगदीशपुरा पहुंचकर घटना की जानकारी दी है। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में तीनों जाते हुए नजर आए हैं। वह कहां गए। उनकी तलाश में टीम लगाई जा रही है। उधर, परिजन ने सोशल मीडिया पर तीनों के फोटो शेयर किए हैं।