{“_id”:”6af6a3cf792066688109326f”,”slug”:”agra-police-ban-parking-outside-marriage-halls-ahead-of-wedding-season-2026-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: मैरिज होम के बाहर नहीं खड़े होंगे वाहन, पुलिस ने जारी किए ये निर्देश; शादी में जाने वाले ध्यान दें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

agra police
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
देवोत्थान से शादियां शुरू हो जाएंगी। इसको देखते हुए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को अपर पुलिस आयुक्त सचिंद्र पटेल ने बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि मैरिज होमों के बाहर पार्किंग नहीं होने दी जाए। संचालकों से समन्वय स्थापित कर पार्किंग स्थल सुनिश्चित किए जाएं।
अपर पुलिस आयुक्त ने यातायात माह नवंबर- 2026 के तहत 10 दिन में यातायात पुलिस ने की कार्रवाई और जागरूकता अभियानों की समीक्षा की। 20 दिनों के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। कहा कि विद्यालयों में निबंध एवं कला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। कहा कि 21 नवंबर से देवोत्थान एकादशी के बाद शुरू होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों को देखते हुए एमजी रोड एवं फतेहाबाद रोड स्थित मैरिज हॉल संचालकों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। वैवाहिक आयोजनों में आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अंदर ही पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

