{“_id”:”6b09b9d9e8c1b9e76706ff0f”,”slug”:”outpost-in-charge-suspended-on-charges-of-demanding-a-bribe-2026-11-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: रिश्वत में रुपये और प्रोटीन-क्रिएटिन लेने के बाद फिर मांगा पाउडर, चौकी प्रभारी निलंबित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

शिकायती पत्र दिखाते बृजेंद्र और साथ में बैठी उनकी मां
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बकेवर थाना क्षेत्र की अहेरीपुर चौकी प्रभारी पर रिश्वत में 15 हजार रुपये और 10 हजार का प्रोटीन, क्रिएटिन व कॉफी पाउडर लेने के बाद दोबारा प्रोटीन मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित मां-बेटे ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर दरोगा की व्हाट्सएप चैट, रुपये मांगने से संबंधित ऑडियो और सामान खरीदने का बिल सौंपा। एसएसपी ने चौकी प्रभारी अमरकांत त्यागी को निलंबित कर दिया है। जांच सीओ भरथना आरडी मौर्य को सौंपी गई है।
बकेवर के जगमोहनपुर निवासी बृजेंद्र कुमार का आरोप है कि उनकी मां माया देवी ने वर्ष 2010 में अहेरीपुर में मकान खरीदा था। रिश्तेदारों ने मकान पर कब्जा कर लिया था। 18 मार्च को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कब्जा दिलाया। इसके बाद मकान की बाउंड्री बनवाने को लेकर विवाद हुआ। छह सितंबर को विपक्षियों ने मां-बेटे से मारपीट की, जिसमें उनकी एक उंगली टूट गई थी।
बृजेंद्र का आरोप है कि चौकी प्रभारी मुकदमे में गंभीर धारा बढ़वाने, दूसरे मुकदमे में राहत दिलाने और बाउंड्री बनवाने में मदद के नाम पर रुपये और सामान मांग रहे थे। ऑडियो में अधिकारियों से बात कराने और मिठाई पहुंचाने का भी जिक्र है। एसपी ग्रामीण श्रीचंद्र ने बताया कि शिकायत और ऑडियो-व्हाट्सएप चैट को संज्ञान में लेकर चौकी प्रभारी को निलंबित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

