
पत्नी की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad05b0ba73404911402f3a1″,”slug”:”up-lucknow-a-man-strangled-his-wife-to-death-with-a-rope-while-their-children-were-away-at-a-fair-he-the-2026-10-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: लखनऊ में पति ने रस्सी से गला कसकर पत्नी को मार डाला, बच्चे गए थे मेला देखने; लाश को दस मिनट तक घूरता रहा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पत्नी की फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के धनुआसांड गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने रस्सी से गला कसकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना के समय घर के बच्चे गांव में लगे मेले में गए हुए थे। वारदात के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, धनुआसांड निवासी राधे कृष्ण पर अपनी पत्नी रेखा (40) की हत्या करने का आरोप है। बुधवार रात करीब 12 बजे घरेलू विवाद के दौरान उसने कथित तौर पर रस्सी से रेखा का गला कस दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय परिवार के बच्चे गांव में आयोजित मेले में गए थे।