{“_id”:”6b03d00e9ac8d70a9e0c989d”,”slug”:”rss-chief-mohan-bhagwat-visits-shukratal-in-muzaffarnagar-pays-tribute-to-swami-kalyan-dev-2026-11-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: शुकतीर्थ पहुंचते ही कल्याण देव में लीन हुए आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सेवा कार्यों को किया याद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो दिवसीय प्रवास पर शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके कार्यों और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए भागवत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव दुर्लभ वीतरागी संत थे, जिन्होंने सनातन धर्म के आदर्शों को आगे बढ़ाया।
शुकदेव आश्रम के मुख्य द्वार पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष की माला और शॉल भेंट की गई। इस दौरान श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय के बटुकों और पुरोहितों ने शंखनाद के साथ स्वस्तिवाचन किया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: घर के बाहर पिता-पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या, बेटे की कनपटी पर भी मारी गोली; आठ राउंड फायरिंग
