सहारनपुर: आज के समय में बड़ी संख्या में लोग किसी न किसी शारीरिक समस्या से परेशान हैं. इनमें पीठ दर्द, घुटनों का दर्द, शुगर, थायराइड, ब्लड प्रेशर, मोटापा, खाज और खुजली जैसी समस्याएं शामिल हैं. इनसे राहत पाने के लिए लोग अक्सर अंग्रेजी दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं. जबकि भारत में प्राचीन समय से ही औषधीय जड़ी-बूटियों के इस्तेमाल की परंपरा रही है. मान्यता है कि पुराने समय में ऋषि-मुनि भी जड़ी-बूटियों के माध्यम से शारीरिक समस्याओं का उपचार किया करते थे.

इसी पुरानी पद्धति से जुड़ी औषधीय जड़ी-बूटियों का भंडार लेकर भोपाल के कुछ लोग सहारनपुर पहुंचे हैं. उन्होंने सहारनपुर के कंपनी गार्डन में अपना स्टॉल लगाया है. उनका दावा है कि इन जड़ी-बूटियों से तैयार दवाइयों के इस्तेमाल से 15 से 30 दिनों में कई तरह की शारीरिक समस्याओं में राहत मिल सकती है. उनका कहना है कि लंबे समय से परेशान लोग भी इन जड़ी-बूटियों के माध्यम से अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं. इन जड़ी-बूटियों को घने जंगलों से इकट्ठा करके लाया जाता है और इनकी कीमत भी अंग्रेजी दवाइयों के मुकाबले कम है.

शरीर की समस्याओं के लिए जड़ी-बूटियों का भंडार

भोपाल से सहारनपुर पहुंचे विक्रम ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से जड़ी-बूटियां बेचने का काम कर रहे हैं. उनके मुताबिक, इन जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल कब्ज, गैस, शुगर, थायराइड, मोटापा, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, दाद, खाज और खुजली जैसी समस्याओं के लिए किया जाता है. इन्हीं जड़ी-बूटियों को बेचने के लिए वे सहारनपुर आए हैं और उन्होंने कंपनी गार्डन में अपना स्टॉल लगाया है.

विज्ञापन

जड़ी-बूटियों को मिलाकर तैयार करते है दवाइयां 

विक्रम ने बताया कि उनके पास अर्जुन की छाल, समुद्र बैल, बालम खीरा, जटामांसी, मुलेठी, बहेड़ा, हरड़, आंवला और सनई की पत्ती सहित सैकड़ों तरह की जड़ी-बूटियां मौजूद हैं. इन जड़ी-बूटियों को मिलाकर वे दवाइयां तैयार करते हैं. उनका दावा है कि इनका असर एक सप्ताह में दिखाई देने लगता है, जबकि पूरा कोर्स एक महीने का होता है. विक्रम के मुताबिक, कोर्स पूरा करने के बाद गठिया, जोड़ों के दर्द, शुगर, थायराइड और मोटापे जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है.

बारिश के पानी से होती है तैयार 

उन्होंने बताया कि सहारनपुर पहुंचने के कुछ ही घंटों के भीतर करीब 10 लोगों को इन जड़ी-बूटियों से आराम मिला है. उनका दावा है कि अब तक वे कई हजार लोगों का जड़ी-बूटियों के माध्यम से इलाज कर चुके हैं. विक्रम का कहना है कि इन जड़ी-बूटियों का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, क्योंकि ये धरती पर उगती हैं और बारिश के पानी से तैयार होती हैं. वे इन जड़ी-बूटियों को मध्य प्रदेश के भोपाल, अमरकंटक और पचमढ़ी से लेकर आते हैं. कीमत की बात करें तो उनके अनुसार, 500 से 2,000 रुपये तक में व्यक्ति का इलाज हो जाता है.



Source link