{“_id”:”6ab0dccd6c34d8f98a00e399″,”slug”:”several-constables-came-under-the-radar-after-parvez-s-bank-accounts-were-scrutinized-2026-09-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में ड्रग्स के लिए कत्ल: 50 लाख की डील, परवेज के बैंक खाते खंगालने से रडार पर कई सिपाही; मिले गहरे रिश्ते”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

jhansi parvez murder
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
झांसी में हुए छात्र परवेज हत्याकांड की जांच अब उसके बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन तक पहुंच गई है। पुलिस को उसके बैंक खातों को खंगालने पर कई चौंकाने वाली बात सामने आई है। इसका सिरा कुछ दूसरे पुलिसकर्मियों से भी जुड़ रहा है।
जांच के घेरे में कई सिपाही आ गए हैं हालांकि इनकी भूमिका खंगाली जा रही हैं। इनमें कोतवाली थाने में तैनात दो सिपाही भी शामिल बताए जा रहे हैं। जांच में एक सिपाही के परवेज के साथ ऑनलाइन लेनदेन की बात सामने आई है।
इस सिपाही के खिलाफ कुछ दिन पहले ही लूट के मामले में अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि परवेज से उसका लेनदेन किस वजह से हुआ। रकम का संबंध ड्रग्स कारोबार से था या किसी अन्य वजहों से उससे रकम ली गई।

