समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सोमवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा निशाना साधा। यादव ने दावा किया कि यदि निष्पक्ष चुनाव हुए तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी।




उन्होंने कहा कि जनता ने आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के मकान गिरवा रही है और पैर में गोली मरवा रही है। उनके मुताबिक, सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो सबसे ज्यादा एनकाउंटर कर दे, वही सबसे अच्छा पुलिस अधीक्षक माना जाता है। यादव ने सरकार पर अन्याय और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत में इतना भ्रष्टाचार दुनिया के किसी तानाशाह ने भी नहीं किया। उन्होंने पिछले चुनावों में धांधली का दावा करते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी संदेह जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें