यूपी के औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने सगे पारिवारिक जेठ पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी भारतीय सेना में जवान है और वर्तमान में पंजाब के बठिंडा में तैनात बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार तीन जून की देर रात की है।




पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ सत्येंद्र यादव उर्फ फौजी ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही पीड़िता सहमी हुई थी, जिसने अब हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *