
रोडवेज बस। संवाद
विस्तार
{“_id”:”69e86574125ce78f250bde88″,”slug”:”roadways-scam-exposed-driver-dismissed-and-conductor-removed-for-ticketless-travel-case-2026-04-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रोडवेज बसों में फर्जीवाड़ा: बिना टिकट यात्रियों को ले जाना पड़ा भारी, चालक और परिचालक की संविदा समाप्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रोडवेज बस। संवाद
आगरा फोर्ट डिपो की बस संख्या यूपी 80 केटी 4580 को बेवर-फर्रुखाबाद मार्ग पर बिना परिचालक चलाने और यात्रियों से किराया लेकर बिना टिकट सफर कराने में परिवहन निगम ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में चालक शिवकांत सिंह और आउटसोर्स परिचालक मोहित कुमार की संलिप्तता सामने आने पर चालक की संविदा समाप्त कर जमानत राशि जब्त कर ली गई, जबकि परिचालक को आउटसोर्स सेवा से कार्यमुक्त कर दिया।