राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के धावा गांव स्थित गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक युवक अमित कुमार (22) हरपालपुर हरदोई का रहने वाला था। वहीं, मृतका नरगिस (19) पालिया पंचशाला हरदोई की निवासी थी।
दोनों 23 अगस्त 2026 से गेस्ट हाउस के कमरे में ठहरे हुए थे। गेस्ट हाउस संचालक की सूचना पर चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दोनों शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया।
मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
