{“_id”:”6b01cf18426f31b9b7023ae9″,”slug”:”lucknow-preparations-underway-for-attachment-of-property-against-history-sheeter-rishabh-rai-2026-11-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: मॉडल श्रद्धा के करीबी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के खिलाफ कुर्की की तैयारी, अभी जेल में बंद है मुख्य आरोपी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

श्रद्धा दुबे अभी जेल में हैं।
– फोटो : इंस्ट्राग्राम।
विस्तार
मॉडल श्रद्धा के करीबी और मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के खिलाफ अलीगंज पुलिस जल्द कुर्की की कार्रवाई कर सकती है। पुलिस कुर्की से पहले ऋषभ के मड़ियांव स्थित घर पर नोटिस भी चस्पा करा चुकी है। अक्तूबर में उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था।
इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में अलीगंज थाने में दर्ज लूट के एक मामले में फरार ऋषभ राय के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट से आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से गोरखपुर के बड़हलगंज का निवासी ऋषभ मड़ियांव के फैजुल्लागंज में जुड़वा मंदिर के पास रहता है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि एक लाख रुपये की रंगदारी न देने पर कारोबारी शिवा शर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपी ऋषभ को छह माह के लिए जिलाबदर किया जा चुका है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और लूट के 18 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कुछ माह पहले ऋषभ ने शिवा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
रकम न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में शिवा की मां रंजना ने ऋषभ और उसके आठ से दस साथियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में ऋषभ जेल गया था और हाल ही में जमानत पर छूटा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक, वह अलीगंज थाने में दर्ज लूट के एक अन्य मामले में फरार चल रहा है। इसी मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

