
लखनऊ के इंदिरानगर स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के वैन चालक ने चार साल की मासूम से स्कूल ले जाते समय वैन में दुष्कर्म किया। बच्ची ने सारी बात मां को बताई। मां शिकायत लेकर स्कूल पहुंची तो आरोपी चालक ने धमकाया। स्कूल प्रबंधक से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को मां ने वैन चालक मो. आरिफ व स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
