मरीज की मौत से नाराज परिजनों ने मेडिकल अफसर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इससे नाराज डॉक्टर ने तीमारदारों के साथ धक्कामुक्की की। मरीज के बेटे ने एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

लोकबंधु अस्पताल।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a5c4e7e3b59ed6f33079cf5″,”slug”:”lucknow-uproar-over-patient-s-death-at-lokbandhu-hospital-doctor-engaged-in-scuffle-2026-07-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लोकबंधु अस्पताल: भर्ती होने के बाद एक घंटे तक नहीं आए डॉक्टर, मरीज की मौत… हंगामा, डॉक्टर ने की धक्कामुक्की”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लोकबंधु अस्पताल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकबंधु अस्पताल में एक बार फिर मरीजों की सुरक्षा और इलाज व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां शुक्रवार रात इलाज के अभाव में मरीज की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने इमरजेंसी मेडिकल अफसर पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। इससे नाराज डॉक्टर ने तीमारदारों के साथ धक्कामुक्की की।
परिजनों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। बेटे ने एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। आलमबाग स्थित अलीनगर सुनहरा निवासी जगजीवन (65) को सांस लेने में तकलीफ थी। बेटा दीपक पिता को शुक्रवार रात साढ़े सात बजे इमरजेंसी ले गए थे। वहां परचा बनने में आधा घंटा लग गया।
ये भी पढ़ें – राम मंदिर: टिन्नू और मनीष ने किए सनसनीखेज खुलासे, पुलिस को मिले अहम सुराग; चंपत राय के कार्ड वाली एंट्री खत्म
ये भी पढ़ें – राम मंदिर: मनीष यादव ने बताया कैसी होती थी चढ़ावे में चोरी, मिले पैसों से खरीदी जमीनें और दिए महंगे उपहार
इस दौरान मरीज की सांस उखड़ रही थी। ईएमओ ने परचे पर इंजेक्शन लिखकर ऑक्सीजन लगा दिया, मगर मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ। दीपक का आरोप है कि तीन बार डॉक्टर से गुहार लगाई, मगर सुनवाई नहीं हुई। करीब एक घंटे बाद डॉक्टर देखने आए। रात करीब साढ़े नौ बजे पिता की मौत हो गई। अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जांच के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही के आरोप सही मिले तो कार्रवाई की संस्तुति होगी।