वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित नवाबगंज इलाके में शनिवार देर शाम एक युवक फासी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक अपनी परिचित युवती के किराए के कमरे पर पहुंचा था। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना

.

मृतक की पहचान संदीप यादव (25) पुत्र रामबरन यादव के रूप में हुई है। वह जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र के देवरामपुर घनश्यामपुर का निवासी था।

गली में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

गली में लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक अंदर मृत मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो युवक अंदर मृत मिला।

कहासुनी के बाद कमरे में बंद हो गया था युवक पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि किसी बात को लेकर उसकी और संदीप की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद संदीप ने युवती को कमरे से बाहर कर दिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर युवती ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक दो भाई जगदीश और संदीप है।

यह फोटो मृतक युवक संदीप की है। जिसने सुसाइड कर लिया है।

यह फोटो मृतक युवक संदीप की है। जिसने सुसाइड कर लिया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव भेलूपुर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



Source link