जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 189 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इन केंद्रों पर कुल 1,42,334 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और जरूरी व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया जा चुका है। बोर्ड के पंजीकरण आंकड़ों के मुताबिक, हाईस्कूल में 74,044 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 68,290 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह दोनों कक्षाओं को मिलाकर परीक्षार्थियों की संख्या 1,42,334 है। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 189 परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का सत्यापन कराया जा चुका है, ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो।




Source link