आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रविवार रात कालिंदी विहार के 100 फीट मार्ग स्थित कंपोजिट शराब ठेके पर युवकों में मारपीट हो गई। कैंटीन संचालक से कहासुनी के बाद युवक अपने साथियों के साथ ठेके पर पहुंचे और लात-घूंसे चलाने लगे। अचानक हुए झगड़े से शराब खरीद रहे ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक रविवार रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक ठेके के पास बनी कैंटीन में शराब पीने गए थे। किसी बात को लेकर उनकी संचालक से कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक कुछ और साथियों के साथ कंपोजिट ठेके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें