{“_id”:”6b02cb6b91741ca9290223e5″,”slug”:”congress-workers-outraged-over-filing-fir-in-shahjahanpur-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शाहजहांपुर: डॉक्टर से विवाद के बाद रिपोर्ट दर्ज होने पर भड़के कांग्रेसी, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कोतवाली में धरने पर बैठे कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से विवाद के बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज कांग्रेस पदाधिकारी रविवार को कोतवाली पहुंच गए। कांग्रेसियों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए अपनी ओर से दी गई तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सुबह दस बजे तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। इंस्पेक्टर प्रदीप राय से वार्ता भी हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद जिलाध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसी कोतवाली में धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर से विवाद के मामले में पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस का यह रवैया पक्षपातपूर्ण है। उनका कहना था कि मामले के दोनों पक्षों की शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर दूसरे पक्ष की तहरीर को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि दी गई तहरीर के आधार पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने पर महासचिव गौरव त्रिपाठी, फुरकान कुरैशी, रफी उल हसन, पूनम पांडेय, सईद अंसारी आदि मौजूद रहे।
