जागरण संवाददाता, धनघटा। प्रेमिका की शादी दूसरे जगह तय होने की जानकारी मिलने से नाराज युवक सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

कुछ देर बार तहसील के अधिकारी भी पहुंच गए। उसे समझाने-बुझाने में जुटे हुए हैं। वहीं यह प्रेमी बार-बार यही रट लगा रहा है कि उसकी शादी प्रेमिका से नहीं करवाने पर वह टॉवर से कूदकर जान दे देगा।

यह प्रेमी धनघटा थाना क्षेत्र का दुघराकला गांव निवासी 22 वर्षीय लक्ष्मण है। वहीं प्रेमिका भी इसी थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की है। बहरहाल पुलिस-प्रशासन उसकी जिद से परेशान है। प्रेमी व प्रेमिका के स्वजन को मौके पर बुलाया जा रहा है।



Source link