{“_id”:”6af01fb8a84e9e11f90d2d23″,”slug”:”short-circuit-fire-guts-garment-shop-2026-11-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सहपऊ: गारमेंट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कपड़ा-अन्य सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दुकान में आग लगने से सामान जलकर हुआ राख
– फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ कस्बा के धर्मशाला चौराहे मार्ग पर स्थित श्याम गारमेंट की दुकान में शनिवार देर रात आग लग गई। यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। घटना में लाखों रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
दुकान मालिक रविकांत करीब 8:15 बजे दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। रात 9:30 से 10:00 बजे के बीच पड़ोसियों ने दुकान से धुआं उठते देखा। उन्होंने तत्काल मकान मालिक प्रेम शंकर और दुकान मालिक रविकांत को सूचना दी। नगला सेवा निवासी प्रेम शंकर ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा। पड़ोसियों की मदद से शटर उठाया गया। इसके बाद सबमर्सिबल पंप से पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। हालांकि, उनके पहुंचने से पहले ही आग बुझ चुकी थी।
भीषण आग से भारी हानि
आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जल गया। गारमेंट के कपड़े भी पूरी तरह से खाक हो गए। दुकान का फर्नीचर, फॉल सीलिंग और सीलिंग फैन पिघलकर फर्श पर गिर गए। दुकान में लगी टाइल्स भी आग की गर्मी से चटक गईं। रविकांत ने बताया कि उसे लाखों रुपयों का आर्थिक नुकसान हुआ है।
15 दिन के अंदर आग लगने की दूसरी घटना
पीड़ित रविकांत ने 16 अक्तूबर को ही इस दुकान का श्रीगणेश किया था। यह कस्बा में 15 दिन के अंदर आग लगने की दूसरी घटना है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

