ग्राम निपनिया के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
जालौन। जनपद जालौन में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सिरसा कलार थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थानाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज शिवमंगल सिंह व पुलिस टीम ने न्यायालय से विगत कई वर्षों से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त जनपद के ग्राम निपनिया निवासी हैं और एक मुकदमे में वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर पूरी टीम की सराहना की है और कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
