बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की होने वाली दुल्हनिया कौन होंगी, यह राज अब सामने आ गया है। अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के तारापुर गांव से जुड़ीं मेघना चौधरी के साथ संदीप सिंह 14 नवंबर को सगाई करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों का रिश्ता स्कूल के दिनों की पहचान से शुरू हुआ था।
सगाई समारोह 14 नवंबर को अलीगढ़ में तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान में आयोजित होगा। इस समारोह में संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह की सगाई भी होगी। सौरभ का रिश्ता अंतरा त्यागी के साथ तय हुआ है।
2 of 8
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह।
– फोटो : amar ujala
गोंडा की बेटी मेघना बनेंगी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की दुल्हनिया
एक ही दिन और एक ही आयोजन में दोनों भाइयों की सगाई होने से परिवार में दोहरी खुशियों का माहौल है। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विवाह समारोह दिल्ली में आयोजित हो सकता है।
3 of 8
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह। फाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला।
UP MLA Sandeep Singh ki hone wali wife Meghna Chaudhary kaun hain?
मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गोंडा ब्लॉक स्थित रुदायन उर्फ तारापुर गांव का रहने वाला है। उनके दादा राधेश्याम चौधरी नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। वह अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ गांव में बने मकान में रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य लंबे समय से गाजियाबाद में रह रहे हैं। पोती की सगाई की खबर से दोनों बेहद खुश हैं।
4 of 8
मेघना चौधरी के माता-पिता की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेघना के पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी करते हैं। उनके दो छोटे भाई राकेश और अजय जूतों के कारोबार में हैं। मेघना के एक छोटे भाई करन चौधरी हैं। राधेश्याम चौधरी के अनुसार, परिवार के सदस्य 14 नवंबर को होने वाले समारोह में शामिल होंगे। गांव के कुछ लोग भी उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचेंगे। हालांकि, गांव में सगाई या शादी का कोई आयोजन नहीं रखा गया है।
5 of 8
मेघना चौधरी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेघना कानून की पढ़ाई के लिए विदेश गईं (UP MLA Sandeep Singh aur Meghna Chaudhary ki love story kya hai?)
मेघना और संदीप सिंह की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद संदीप ने स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी। बाद में वह कानून की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं।