Gold and Silver Prices Today Sharp Fall in 22K and 24K Gold Rates Best Time to Buy Gold During Wedding Season

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,30,830 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,19,940 रुपये रुपये प्रति दस ग्राम रहा। दिवाली के मुकाबले सोने की कीमत में करीब छह हजार रुपये प्रति दस ग्राम की बड़ी गिरावट आई है। इसी तरह चांदी के दाम भी लुढ़ककर 1.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। दिवाली पर चांदी 1.70 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी, जिसमें अब तक करीब सात हजार रुपये प्रति किलो की कमी आ चुकी है।




 



Source link