चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की गई। किशोरी मेडिकल कॉलेज अल्लीपुर में भर्ती है। परिजन ने शिकायत करने पहुंचे किशोरी के मामा के साथ थाने में पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
खबर वहीं जो सत्य हो©

किशोरी की मां ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के राजू और शिवम ने घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। आरोप है कि किशोरी को घसीटकर प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने पीटा। बीचबचाव के दौरान उनके साथ भी कुछ महिलाओं ने मारपीट की।
एंबुलेंस से किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि भाई के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों ने भाई के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी के भागने के मामले में जानकारी के लिए उसके मामा को बुलाया गया था। मामा के साथ कोई मारपीट नहीं की गई।