राजधानी से हज-2026 के तहत पहली उड़ान बुधवार (22 अप्रैल) को अपराह्न 2:20 बजे रवाना होगी। फ्लाईनास एयरलाइंस की इस उड़ान से 427 हज यात्री पवित्र यात्रा पर जाएंगे। इनमें 222 पुरुष और 205 महिलाएं शामिल रहेंगी।

इस उड़ान में सबसे अधिक 278 यात्री कानपुर नगर से, 59 यात्री लखनऊ से तथा दो यात्री असम के भी शामिल हैं। हज यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रदेश हज कमेटी की ओर से तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर भी साथ भेजे जा रहे हैं। हज हाउस में यात्रियों को विदाई देने के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मुस्लिम धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे।

इससे पहले मंगलवार को राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, खानपान और यात्रियों को दी जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री ने बताया कि हज यात्रियों और उनके सहयोगियों के लिए बैठने, कूलर और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कमरों को वातानुकूलित किया गया है। सरकार की ओर से यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *