रेलवे ओवर ब्रिज, रुनकता के नीचे ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घटना स्थल के पास बाइक खड़ी मिली है। पुलिस का अनुमान है बाइक मृतक की है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे की है।


पुलिस को रुनकता आरओबी के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची रुनकता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव के पास ही मृतक की प्लेटीना बाइक खड़ी मिली है।

आशंका जताई जा रही है, व्यक्ति ने आत्महत्या की है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष, नीले रंग की धारीदार शर्ट व स्लेटी रंग की पेंट पहने हैं। चौकी प्रभारी रुनकता ने बताया मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें