Hardoi road accident Car falls from a culvert into a water filled pit husband wife and an infant die

घटनास्थल पर लगी भीड़
– फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जफरपुर मोड़ के पास अनियंत्रित कार पुलिया से नीचे पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार पति, पत्नी और उनके महज तीन माह के मासूम बच्चे की डूबने व गंभीर चोट आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया।



मूल रूप से हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सर्रा के निवासी और वर्तमान में चांद बेहटा में रह रहे रमेश कुमार (35) हरियाणा के गुड़गांव में काम करते थे। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह शुक्रवार तड़के अपनी पत्नी नीलम (32), तीन माह के दूधमुंहे बच्चे और अपने साथी आदित्य कुमार पुत्र नरेश सिंह के साथ कार से अपने गांव लौट रहे थे।



Source link

अभी अभी की खबरें