फतेहपुर। यातायात माह के दौरान बुधवार रात नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चला। यातायात पुलिस ने लखनऊ बाईपास, राधानगर, ज्वालागंज, नउवाबाग और लोधीगंज में जांच की। अल्कोहल टेस्टर से जांच के बाद 18 चालकों को नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। यातायात सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि इन चालकों का ई-चालान किया गया। नशे में वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना है। इस प्रकार कुल 1.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में वाहनों के कागजात न होने पर तीन वाहन सीज भी किए गए। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।




Source link

अभी अभी की खबरें