चंदौसी रोड पर गांव नूरपुर के पास मंगलवार दोपहर हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर फैक्टरी में काम कर रहे करीब 70 मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सभी मजदूर फैक्टरी से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।


फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हादसे में फैक्टरी में रखा हैंडीक्राफ्ट का सामान और अन्य सामग्री जलने से 50 लाख रुपये से अधिक की क्षति होने का अनुमान है।

आग लगने की घटना के बाद फैक्टरी के संचालन को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सीएफओ के अनुसार फैक्टरी के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं थी। इसके बावजूद फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। सीएफओ ने बताया कि मामले में फैक्टरी मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *