इटावा। सैफई क्षेत्र के तिरकाराबाचा गांव में किसान के परिवार सहित वैष्णो देवी दर्शन पर जाने के दौरान चोर खेत से सोलर प्लांट की 10 प्लेटें और स्टार्टर चोरी कर ले गए। चोरी से किसान को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मौजा नगला सुभान के गांव तिरकाराबाचा निवासी दिनेश चंद्र पुत्र औसान सिंह परिवार सहित जम्मू-कटरा स्थित माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान 24 मई की रात चोरों ने उनके खेत पर लगे सोलर पंप को निशाना बना लिया। चोर वहां लगी 13 सोलर प्लेटों में से 10 प्लेटें और स्टार्टर खोलकर ले गए। पीड़ित ने थाने में पुलिस को तहरीर दी। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, पुलिस टीम जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद करेगी। (संवाद)
