इटावा। जिले में मानसून ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी नौ से 10 जुलाई तक जिले में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।


वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 7.5 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 98 प्रतिशत और शाम को 92 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी बनी रही। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक नौ जुलाई को भी भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 10 जुलाई को भी जिले में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके बाद 11 जुलाई से मौसम में सुधार के संकेत हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *