{“_id”:”681338f7e9d7b0d4d90ec29d”,”slug”:”a-person-going-to-distribute-wedding-cards-died-in-a-road-accident-2025-05-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi Accident: शादी कार्ड बांटने जा रहे रिश्तेदार की हादसे में मौत, लड़की का पिता घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Accident Demo
– फोटो : अमर उजाला
विपरीत दिशा में दौड़ रही कार की टक्कर से गरौठा थानांतर्गत दिमरई में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि गंभीर घायल हो गया है। जालौन के कैलिया थाना अंतर्गत सामी निवासी बुद्ध सिंह की बेटी की 10 मई को शादी है। बुद्ध सिंह बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए अपनी मौसी के लड़के रामशरण निवासी चटसारी के साथ बुधवार की शाम को निकला। रात में समथर में रिश्तेदार को कार्ड देकर वही रुक गए।
गुरुवार की पांच बजे दोनों बाइक से कार्ड बांटने निकले। रास्ते में गरौठा थाना अंतर्गत डिमरई में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रामशरण की मृत्यु हो गई है। बुद्ध सिंह का चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

