संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:49 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6875665657105ee13307067b”,”slug”:”action-taken-against-unauthorized-school-vehicles-5-challaned-and-2-seized-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-141292-2025-07-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: अनधिकृत स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 5 के चालान और 2 सीज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:49 AM IST

मैनपुरी। संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शिवम यादव ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच स्कूल वाहनों के चालान किए गए और दो को सीज किया गया। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि सेंट फ्रांसिस पब्लिक स्कूल (औंछा रोड), किड्स वर्ल्ड एकेडमी, और भगत सिंह मेमोरियल स्कूल (औंछा रोड) के कई वाहन बिना वैध फिटनेस और परमिट के चलते पाए गए। इस कार्रवाई में पांच वाहनों का चालान किया गया और दो वाहनों को थाने में सीज कर दिया गया है। सभी अनधिकृत वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया है। यह चेकिंग स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होने वाले वाहन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।