ADG Zone was on board then the motorboat stopped in Yamuna

मोटरबोट से भ्रमण करती एडीजी जोन आगरा अनुपम श्रीवास्तव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में बाह के बटेश्वर पहुंचीं एडीजी जोन (आगरा) अनुपम कुलश्रेष्ठ ने रविवार दोपहर मोटरबोट में सवार होकर यमुना के रास्ते शिव मंदिर शृंखला को देखा। अटल संकुल केंद्र के पास अचानक मोटरबोट का इंजन बंद हो गया। काफी प्रयास के बाद भी चालू न होने पर हड़कंप मच गया। आननफानन घाट से दूसरा मोटरबोट भेजकर उन्हें वापस लाया गया। एडीजी जोन ने मोटरबोट की अनुमति और फिटनेस की जांच कराने के निर्देश दिए।

Trending Videos

घाट पर बिना सुरक्षा मानकों के मोटरबोट का संचालन हो रहा है। पूर्व में हुए हादसों के बाद भी पुलिस ने सबक नहीं लिया है। इससे पहले उन्होंने ब्रह्मलालजी मंदिर में पूजा की। पुजारी जयप्रकाश गोस्वामी, रंजीत गोस्वामी, आचार्य सूर्यकांत आदि ने विधि विधान से पूजा कराई। गौरी शंकर मंदिर में शिव-पार्वती को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

उन्होंने बटेश्वर के घाट का निरीक्षण भी किया। मेले में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। इस दौरान राजू गोस्वामी, डॉ. रेहान, विमला देवी, नरेंद्र गोस्वामी, नत्थीलाल गोस्वामी आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *