जितेंद्र अवस्थी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi

Updated Thu, 20 Aug 2026 12:47 PM IST

बख्शी का तालाब स्थित राजकीय आईटीआई में अनुदेशकों की कमी से चार ट्रेडों का प्रशिक्षण प्रभावित हो गया है। 26 स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल छह अनुदेशक तैनात हैं। टर्नर, इलेक्ट्रिक, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड में पढ़ाई ठप होने की स्थिति है। शासन ने नए शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है।


UP: Training in 4 trades stalled due to lack of instructors; Bakshi Ka Talab ITI has only 6 instructors agains

पढ़ाई पर लगा ब्रेक।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

बख्शी का तालाब में संचालित समाज कल्याण विभाग के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) में चार ट्रेड बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। शिक्षक (अनुदेशक) न होने से टर्नर, इलेक्ट्रिक, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड में पढ़ाई पर ब्रेक लग गया है। आईटीआई में स्वीकृत पद 26 और शिक्षक सिर्फ छह तैनात हैं। इसमें से फिटर ट्रेड के एक अनुदेशक सेवानिवृत्त होने वाले हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें