कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास विकास कॉलोनी के लोगों के साथ नगर निगम का घेराव किया। पोस्टर-बैनर लेकर धरना देकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आवास विकास कॉलोनी में नाली टूटी हुई हैं, जलभराव है। कई बार शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई। अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।


ये भी पढ़ें –  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार

महानगर अध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-छह में नालियां टूटी हुई हैं। नालों की सफाई नहीं होने से थोड़ी सी बारिश से जलभराव हो रहा है। घरों में पानी भर रहा है। इससे मच्छर पनप रहे हैं, बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें –  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत

कई स्ट्रीट लाइट भी खराब हैं। खड़जा भी टूटा हुआ है। पीने के पानी की भी समस्या है। सांसद, विधायक और पार्षद से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं। नगर निगम में भी समस्या बता चुके हैं। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन होगा। प्रदर्शन में ताहिर हुसैन, दीपक शर्मा, याकूब शेख, दिलीप वर्मा, नरेंद्र शर्मा, दानिश सिद्दीक़ी, सरदार हरजेंद्र सिंह, सलमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें –   जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *